-->

FOLLOW ME ON SOCIAL MEDIA

आपके स्मार्टफोन की बैटरी को बर्बाद कर रहे हैं ये 8 एप, इन्हें तुरंत हटा दें

आपके स्मार्टफोन की बैटरी को बर्बाद कर रहे हैं ये 8 एप, इन्हें तुरंत हटा दें




आजकल अधिकतर स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी मिल रही है या फिर बैटरी ऑप्टिमाइज करने का फीचर मिल रहे हैं। बावजूद इसके मोबाइल की बैटरी लोगों को काफी परेशान कर रही है। अब सवाल यह है कि आखिर फोन की बैटरी की लाइफ क्यों खराब हो रही है। दरअसल इसके पीछे मोबाइल एप का बड़ा हाथ है। तो आइए जानते हैं उन 8 एंड्रॉयड एप के बारे में जो मोबाइल की बैटरी सबसे ज्यादा बर्बाद करते हैं।


इस लिस्ट में पहला नाम मशहूर गेम कैंडी क्रश सागा का है। सिक्योरिटी और एंटी वायरस सॉफ्टवेयर तैयार करने वाली कंपनी AVG के मुताबिक यह ऐप सबसे ज्यादा बैटरी खपत करता है।


इस लिस्ट में दूसरा नाम पेट रेस्क्यू सागा का है। यह ऐप बैटरी के साथ-साथ स्टोरेज और डाटा को लेकर भी दिक्कत पैदा करता है।


तीसरा ऐप 'Clash of Clans' है। यह एक मशहूर वॉर गेम ऐप है जो बैटरी की जान ले लेता है।


इस लिस्ट में चौथे नंबर पर गूगल प्ले-सर्विस का भी नाम है। AVG के मुताबिक यह ऐप बैटरी, डाटा और स्टोरेज को खत्म करता है।


लिस्ट में 5वें नंबर देश का सबसे बड़ा फ्री क्लासिफाइड ऐप ओएलएक्स है और शॉपिंग एप का है।


छठे नंबर पर दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्किंग ऐप फेसुबक है। यह कभी-कभी आपका लोकेशन ट्रैश करता है जिसमें बैटरी खपत होती है।


इस लिस्ट में व्हॉट्सऐप का भी 7वें नंबर पर नाम है।


8वें नंबर पर सिक्योरिटी और एंटीवायरस वाले ऐप हैं जो आपके फोन के जंक फाइल हटाने और फोन को सिक्योर करने का दावा करते हैं।

Iklan Atas Artikel

adz