भारतीय वायुसेना ने लॉन्च किया वीडियो गेम, यहां से करें डाउनलोड
Wednesday, July 31, 2019
Edit
टेक डेस्क, अमर उजाला, Updated Wed, 31 Jul 2019 03:13 PM IST

भारतीय वायुसेना ने आखिरकार अपना वीडियो गेम लॉन्च कर दिया है। इस गेम का नाम Indian Air Force: A cut above है और इसे गूगल प्ले-स्टोर के अलावा एपल स्टोर से भी फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ ने इस गेम को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। इंडियन एयरफोर्स के इस गेम का मकसद युवाओं को भारतीय वायु सेना के बारे में जानकारी देना और उन्हें एयरफोर्स ज्वाइन करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
टेक डेस्क, अमर उजाला, Updated Wed, 31 Jul 2019 03:13 PM IST

गेम के फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रेनिंग, सिंगल प्लेयर और फ्री फ्लाइट जैसे कई मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस गेम में भारतीय वायुसेना के बारे में भी पूरी जानकारी दी गई है। इस गेम में प्लेयर्स को 10 मिशन मिलेंगे। यह गेम ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन भी खेला जा सकेगा।
टेक डेस्क, अमर उजाला, Updated Wed, 31 Jul 2019 03:13 PM IST

इसके अलावा इस गेम में पबजी मोबाइल गेम की तरह आप एक टीम के रूप में भी कई लोगों के साथ गेम खेल सकेंगे और गेमिंग के दौरान ऑनलाइन ही लोगों से जुड़ सकेंगे। शानदार अनुभव के लिए इसमें ऑग्युमेंट रियलिटी का भी सपोर्ट दिया गया है।
टेक डेस्क, अमर उजाला, Updated Wed, 31 Jul 2019 03:13 PM IST

गेमिंग के दौरान प्लेयर्स को एयरक्राफ्ट को हैंडल करने और चलाने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस ट्रेनिंग के बाद ही प्लेयर्स को एयरक्राफ्ट चलाने का मौका मिलेगा। एंड्रॉयड के लिए इस गेम की साइज 279 एमबी और आईओएस के लिए 1 जीबी है।