29,990 में भारत में लॉन्च हुआ यह वायरलेस हेडफोन, जानें इसकी खासियत
Wednesday, July 31, 2019
Edit

Beyerdynamic Lagoon ANC - फोटो : Flipkart
जर्मनी की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Beyerdynamic ने भारत में अपना प्रीमियम हेडफोन Lagoon ANC लॉन्च किया है। इसमें न्वॉयज कैंसिलेशन फीचर है। भारतीय प्रीमियम हेडफोन बाजार में Lagoon ANC का मुकाबला जबरा और विलकिंस जैसी कंपनियों के हेडफोन से होगा।
Beyerdynamic Lagoon ANC की कीमत और खासियत
इस वायरलेस हेडफोन की कीमत 29,990 रुपये है। इसमें एक्टिव न्वॉयज कैंसिलेशन फीचर है और वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा इस हेडफोन में MIY एप के जरिए पर्सनल न्वॉयज कैंसिलेशन भी मिलेगा। इस हेडफोन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर्स इसका इस्तेमाल यात्रा के दौरान आसानी से कर सकता है।
इसके अलावा इसे आसानी से फोल्ड किया जा सकता है। इस हेडफोन में एक 3.5एमएम का ऑडियो जैक भी दिया गया है जिसकी मदद से आप वायर के जरिए भी गाना सुन सकते हैं। बैटरी को लेकर कंपनी ने 24 घंटे के बैकअप का दावा किया है। इस वायरलेस हेडफोन में कॉलिंग के लिए क्वॉलकॉम का cVc चिपसेट दिया गया है। इस हेडफोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।