अपना मोबाइल नंबर और बैलेंस कैसे जानें, ये हैं सभी कंपनियों के कोड
Sunday, August 26, 2018
Edit
अपना मोबाइल नंबर बताइये जरा, इस सवाल का जवाब वे लोग तो देते हैं जिनके पास एक मोबाइल नंबर होता है लेकिन वे लोग नहीं बता पाते जिनके पास दो मोबाइल नंबर होते हैं। अधिकतर लोगों को अपना मोबाइल नंबर याद रहता है लेकिन कई बार दो मोबाइल नंबर होने की स्थिति में हम दोनों नंबर याद नहीं रख पाते हैं। ऐसे में रिचार्ज करवाने के दौरान काफी परेशानी होने लगती है। तो चलिए आज हम आपको एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन समेत सभी कंपनियों के USSD कोड के बारे में बताते हैं जिन्हें डायल करके आप अपना मोबाइल नंबर और बैलेंस पता कर सकते हैं।
अगर आपके पास वोडाफोन का सिम कार्ड है तो आप बैलेंस जानने के लिए *141# और मोबाइल नंबर जानने के लिए *111*2# डायल कर सकते हैं।
बीएसएनएल बैलेंस- *123#
अपना मोबाइल नंबर- *222# या *888# या *1# या *785# या *555#
आइडिया बैलेंस- *212#
अपना मोबाइल नंबर- *131*1#
एयरटेल बैलेंस - *123#
अपना मोबाइल नंबर- *121*1# या *121*9# या *282#एयरसेल बैलेंस- *111#
अपना मोबाइल नंबर- *234*4#
नोट- जियो का बैलेंस चेक करने का कोड इसमें नहीं दिया गया है क्योंकि जियो के सभी यूजर्स के पास माय जियो ऐप है जिसमें इसकी जानकारी मिल जाएगी।




