-->

FOLLOW ME ON SOCIAL MEDIA

घर बैठे किसी भी लैपटॉप को बना सकते हैं टच-स्क्रीन, तरीका जान लीजिए, पैसे बच जाएंगे

घर बैठे किसी भी लैपटॉप को बना सकते हैं टच-स्क्रीन, तरीका जान लीजिए, पैसे बच जाएंगे

टच-स्क्रीन गैजेट्स किसे पसंद नहीं है, चाहे स्मार्टफोन हो, लैपटॉप हो या फ्रीज ही क्यों ना हो। टच-स्क्रीन स्मार्टफोन तो आपके 2 हजार रुपये में भी मिल जाएंगे, लेकिन अगर टच-स्क्रीन लैपटॉप चाहिए तो आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। वैसे आप घर बैठे अपने किसी भी लैपटॉप को टच-स्क्रीन बना सकते हैं, वह भी एक माूमली से खर्च पर। तो आइए जानते हैं।


आपने एयरबार AirBar डिवाइस का नाम सुना होगा, अगर नहीं भी सुना है तो कोई बात नहीं। आज हम आपको एयरबार के बारे में बताएंगे। सबसे पहले बता दें कि इस एयरबार डिवाइस की मदद से किसी भी साधारण लैपटॉप को टच स्क्रीन लैपटॉप बना सकते हैं।


सबसे अच्छी बात ये है कि पहले एयरबार इंडिया में नहीं मिलता था लेकिन अब यह भारत में मिलने लगा है। इसे आप अमेजॉन से खरीद सकते हैं। अमेजॉन पर मिलने वाले एयरबार को स्वीडिश कंपनी नियोनॉड (Neonode) ने 3 वेरियंट में तैयार किया है। पहला वेरियंट 13.3 इंच के लैपटॉप के लिए, दूसरा 14 इंच के लैपटॉप के लिए और तीसरा 15.6 इंच के लैपटॉप के लिए है। आप अपने लैपटॉप की स्क्रीन के हिसाब से एयरबार का चयन कर सकते हैं।


एयरबार लाइट इंटरपोलेशन तकनीक पर काम कर करता है। एयरबार आपके लैपटॉप पर लाइट डालता है और जब आप लैपटॉप की स्क्रीन को टच करते हैं तो स्क्रीन पर पड़ रही लाइट एक फिजिकल प्वाइंट से टकराती है (यानी आपकी ऊंगली से) और आपका लैपटॉप काम टच स्क्रीन बन जाता है।


अच्छी बात ये है कि एयरबार के लिए आपको लैपटॉप में किसी प्रकार के सॉफ्टवेयर और ड्राइवर इंस्टॉल नहीं करना है। एयरबार सिर्फ एक यूएसबी पोर्ट के जरिए आपके लैपटॉप से कनेक्ट होगा। अगली स्लाइड में वीडियो के जरिए जानें कैसे करें सेटिंग?

अगर आपने एयरबार खरीदने का मन बना लिया है तो आप इसे अमेजॉन से खरीद सकते हैं। इस एयरबार की कीमत 4,565 रुपये से लेकर 6,500 रुपये तक है। 

Iklan Atas Artikel

adz