इस प्रकार के ई-मेल पर भूलकर भी ना करें क्लिक, लग सकता है लाखों का चूना
Friday, August 17, 2018
Edit
ई-मेल के जरिए लोगों के बैंक अकाउंट तक पहुंचने का तरीका सबसे पुराना और कारगर है। ई-मेल पर लिंक भेजकर हैकर्स आए दिन लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाते हैं। अभी हाल ही में सिक्योरिटी रिसर्च फर्म KnowBe4 ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें उसने कुछ ई-मेल के बारे में बताया और कहा है कि ई-मेल के साथ आए इन लिंक्स पर क्लिक करना खतरे से खाली नहीं है। आइए जानते हैं ऐसे ई-मेल के बारे में।
पासवर्ड
कई बार ई-मेल आता है कि लिंक पर क्लिक करके फटाफट पासवर्ड चेक करें, नहीं तो बड़ा नुकसान होगा, जबकि गूगल ऐसा कोई मेल नहीं करता है। ऐसे लिंक पर क्लिक करने से बचें
पासवर्ड बदलें
कई बार एक लिंक के साथ ई-मेल आता है कि आपका जीमेल अकाउंट खतरे में है। इस लिंक पर क्लिक करके पासवर्ड बदलें। लेकिन आपको ऐसे लिंक्स से सावधान रहना है।
सभी कर्मचारियों के लिए जरूरी प्रेस रिलीज
कई बार हैकर्स एक ई-मेल करते हैं जो कि आपके ऑफिस के नाम से होता है। इसमें कुछ निर्देश और लिंक भी दिए जाते हैं, लेकिन आपको ऐसे ई-मेल से बचना है। दिक्कत है तो ऑफिस में फोन करके पुष्टि कर सकते हैं।
आपका ई-मेल डिएक्टिवेट हो रहा है
कई बार ई-मेल अकाउंट को बंद करने का ई-मेल आता है और कहा जाता है कि लिंक पर क्लिक करके पासवर्ड रिसेट करें लेकिन आपको ऐसे मेल के बहकावे में नहीं आना है।
मेडिकल पॉलिसी
ई-मेल में आपके ऑफिस के नाम से एक मेल आता है जिसमें नई मेडिकल पॉलिसी के बारे में बताया जाता है और आपसे लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है। वैसे आपक ऐसे ई-मेल से सावधान रहने की दरकार है।
कंपनी की पॉलिसी
कई बार आपकी कंपनी की नई पॉलिसी को लेकर भी हैकर्स ई-मेल करते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि लोग आफिस के नाम पर ज्यादा संख्या में शिकार हो सकते हैं।





