-->

FOLLOW ME ON SOCIAL MEDIA

इन मोबाइल एप से फ्री में कमा सकते हैं पैसे, साथ में टॉकटाइम व डाटा भी मिलेगा

इन मोबाइल एप से फ्री में कमा सकते हैं पैसे, साथ में टॉकटाइम व डाटा भी मिलेगा

आज के समय में इंटरनेट डाटा बहुत ही सस्ता हो गया है, मगर अभी  मुफ्त नहीं हुआ है। गूगल प्ले स्टोर पर लाखों एप्स हैं, जिनमें से कई एप ऐसे भी हैं, जिनको डाउनलोड करने से ही आपको पैसे मिल सकते हैं।


Earn Talktime: इस एप में आपको मुफ्त डाटा नहीं, बल्कि एक राशि क्रेडिट की जाती है, जिससे आप रिचार्ज कर सकते हैं। इसके जरिए आप कोई भी एप अपने फोन में डाउनलोड करते हैं या किसी सर्वे में हिस्सा लेते हैं, तो आपको एक निश्चित राशि मिल जाती है। इससे आप फोन रीचार्ज, डीटीएच रीचार्ज व शॉपिंग कर सकते हैं। इस एप को अन्य लोगों के साथ शेयर करने पर भी आपको पैसे मिलते हैं।


M Cent Browser: इस श्रेणी में यह एप प्ले स्टोर पर काफी लोकप्रिय है। इसके जरिए अपनी पसंदीदा साइट विजिट करने पर आपको पॉइंट्स मिलते हैं। इन्हें रीडीम करके आप रिचार्ज कर सकते हैं। इस ब्राउजर में आप क्रिकेट स्कोर देख सकते हैं।


Pocket Money Appइस एप के जरिए अन्य एप डाउनलोड करने पर आपको पॉकेट मनी मिलती है यानी पॉकेट मनी के वॉलिट में एक निश्चित राशि प्राप्त होती है। इस राशि का प्रयोग आप ऑनलाइन रिचार्ज करने में कर सकते हैं। इसमें कैशबैक कूपन भी मिलते हैं।


PayTunes App: यह एप आपकी रिंगटोन को ऐड में बदल देता है। इसके बाद आपको हर कॉल के लिए एक अमाउंट मिलता है, जिसको आप रीडीम करके रिचार्ज कर सकते हैं। इसे GMASA Awards- 2016 में बेहतरीन मनोरंजन एप का अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसको ऑफलाइन भी उपयोग किया जा सकता है।

Iklan Atas Artikel

adz