-->

FOLLOW ME ON SOCIAL MEDIA

5G Phones in India: क्या आप है फ्यूचर के लिए तैयार, आने वाले 5G फोन्स के बारे में

5G Phones in India: क्या आप है फ्यूचर के लिए तैयार, आने वाले 5G फोन्स के बारे में

2019 में 5G कुछ बड़े ट्रेंड्स में से एक हो सकता है। जाहिर तौर पर 5G की नेटवर्क स्पीड 4G से कई ज्यादा होगी। लेकिन क्या आप इस स्पीड का इस्तेमाल कर पाएंगे? जवाब है, नहीं। आप अपने करंट हैंडसेट्स के साथ 5G स्पीड का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसके लिए आपको नेक्स्ट जनरेशन 5G फोन्स की जरुरत होगी। हालांकि, 2019 के तीन महीने बीत चुके हैं और हमें 5G हैंडसेट्स को लेकर कोई खास लॉन्च देखने को नहीं मिला है। आने वाले समय में भी अधिकतर फोन्स 5th जनरेशन नेटवर्क सपोर्ट के साथ नहीं आएंगे। हालांकि, यह कोई बड़ी परेशानी नहीं है क्योंकि 5G कवरेज फिलहाल हर जगा आसानी से उपलब्ध होने वाली नहीं है। लेकिन अगर आप अपने फोन को फ्यूचर-प्रूफ चाहते हैं तो आप जरूर चाहेंगे की आपके पास कोई ऐसा हैंडसेट हो जो 5G को सपोर्ट करे।
CES 2019 के दौरान, स्मार्टफोन चिप-मेकर Qualcomm ने कहा था की 2019 में 30 से ज्यादा 5G डिवाइसेज आने की उम्मीद है। इसमें से अधिकतर स्मार्टफोन्स ही होंगे। अब 5G नेटवर्क भले ही आने में थोड़ा समय लगा सकता है, लेकिन आपके पास कम से कम 5G फोन्स के विकल्प तो है ही। 5G को ध्यान में रखकर हमने एक लिस्ट बनाई है। इसमें ऐसे 5G हैंडसेट्स है जिनके लॉन्च या तो कन्फर्म किए जा चुके हैं या इनके आने की उम्मीद है। आने वाले 5G फोन्स की लिस्ट को हम आगे भी जानकारी मिलते ही अपडेट करते रहेंगे।
Samsung Galaxy S10 5G
Samsung ने अपने पहले 5G और टॉप-एन्ड फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S10 5G की घोषणा कर दी है। 5G के साथ इस फोन में 6.7 इंच का QHD+ स्क्रीन, 4500mAh बैटरी, टॉप-एन्ड चिपसेट, 8GB रैम, 4 रियर कैमरा, 16MP अल्ट्रा-वाईड लेंस, 12MP अपर्चर लेंस, 12MP टेलीफोटो लेंस और 3D डेप्थ-सेंसिंग कैमरा है। 
Galaxy S10 5G में ड्यूल-लेंस फ्रंट-फेसिंग कैमरा और 256GB की इंटरनल स्टोरेज भी होगी। फोन के स्पेसिफिकेशन्स तो अच्छी लगती है लेकिन इसकी कीमत आपको निराश कर सकती है। ऐसी उम्मीद है की फोन लगभग Samsung Galaxy S10 Plus की कीमत 999 डॉलर से अधिक का होगा।
Huawei Mate X
Huawei ने MWC 2019 में Huawei Mate X की घोषणा की थी। यह फोन सिर्फ 5G इनेबल ही नहीं होगा बल्कि यह एक फोल्डेबल फोन भी होगा। इस फोन में 3 स्क्रीन हो सकती हैं। इसमें एक स्क्रीन 8 इंच OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। वहीं, एक 6.6 इंच और एक 6.4 इंच होने का अनुमान है। 
फोन में ट्रिपल-लेंस कैमरा, 4500mAh की बैटरी, फास्ट चार्जिंग, हाईएन्ड Kirin 980 चिपसेट, 8GB रैम और 512GB स्टोरेज है। Huawei Mate X बेहतर 5G फोन्स में से एक हो सकता है। लेकिन इस फोन की कीमत भी $2,600 के करीब हो सकती है। 

Iklan Atas Artikel

adz