-->

FOLLOW ME ON SOCIAL MEDIA

सैमसंग गैलेक्सी ए80 हुआ लॉन्च, मिलेगा ट्रिपल पॉपअप रोटेटिंग कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी ए80 हुआ लॉन्च, मिलेगा ट्रिपल पॉपअप रोटेटिंग कैमरा

सैमसंग ने थाईलैंड में अपनी ए सीरीज का विस्तार करते हुए अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए80 (Samsung Galaxy A80) लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। फोन में डॉल्बी एटम ऑडियो भी दिया गया है। इस फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा तो आइए जानते हैं इस फोन की स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

सैमसंग गैलेक्सी ए80 की कीमत

फोन की कीमत की बात करें सैमसंग गैलेक्सी ए80 कीमत 649 यूरो यानि करीब 50,500 रुपये होगी। यह फोन एंजेल गोल्ड, फैंटम ब्लैक और घोस्ट व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री 29 अप्रैल से होगी। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग की कोई खबर नहीं है। 

सैमसंग गैलेक्सी ए80 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित सैमसंग का वन यूआई दिया गया है। गैलेक्सी ए80 में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले में कोई नॉच नहीं है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का हाल ही में लॉन्च हुआ नया प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 730G है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए80 का कैमरा
फोन में रोटेटिंग ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 3डी कैमरा है। सेल्फी के लिए कमांड देने पर अपने आप ही तीनों कैमरे रोटेटिंग अंदाज में ऊपर की ओर आएंगे। सेल्फी के लिए भी रियर कैमरा का ही इस्तेमाल होगा।



https://twitter.com/i/status/1115965225902043140

सैमसंग गैलेक्सी ए80 की कनेक्टिविटी
फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इस फोन में  3700mAh की बैटरी मिलेगी जो 25 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इन सबके अलावा फोन में बिक्सबी, सैमसंग, सैमसंग हेल्थ और सिक्योरिटी के लिए सैमसंग नॉक्स का सपोर्ट मिलेगा।

Iklan Atas Artikel

adz