-->

FOLLOW ME ON SOCIAL MEDIA

मोबाइल कहीं रखकर भूल गए हैं तो न हों परेशान, दूसरे फोन की मदद से इस तरह करें तलाश

मोबाइल कहीं रखकर भूल गए हैं तो न हों परेशान, दूसरे फोन की मदद से इस तरह करें तलाश

कई बार हम अपना मोबाइल फोन कहीं रखकर भूल जाते हैं। जब फोन मिलाते हैं तो उसपर रिंगटोन नहीं बजती क्योंकि को साइलेंट होता है। तो ऐसे में मोबाइल को ढूंढना कठिन हो जाता है। एसी स्थिति में हम दूसरे मोबाइल की सहायता से उसे तलाश कर सकते हैं। एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर की सहायता से मोबाइल को आसानी से तलाश किया जा सकता है। 

अपने फोन को तलाशने के लिए दूसरे मोबाइल से इंटरनेट ब्राउजर खोलें। ब्राउजर पर 'Find my phone through Android Device Manager' सर्च करें। जब आप ये पेज खोलेंगे तो वहां गूगल आईडी का ऑप्शन आएगा। जो गूगल आईडी आपने पहले वाले मोबाइल में डाल रखी है उसी आईडी का इस्तेमाल करें। जैसे ही आप एक्सेप्ट करेंगे यहां पर आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे। 

पहला रिंग, दूसरा लॉक और तीसर इरेज विकल्प दिए गए होंगे। आप पहला वाला विकल्प 'रिंग' चुनें। इस विकल्प की सहायता से आप अपने गुम हुए फोन को तलाश कर सकते हैं। बाकी दोनों विकल्प फोन चोरी होने की स्थिति में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। बाद वाले दोनों विकल्पों का इस्तेमाल कर, मोबाइल को लॉक कर सकते हैं। उसका डाटा डिलीट कर सकते हैं। 

Iklan Atas Artikel

adz