फ्री वाई-फाई का पता लगाना कोई बड़ा काम नहीं है, ये हैं तीन तरीके
Friday, April 19, 2019
Edit
वैसे तो इंटरनेट पैक की कीमतें अब कुछ अधिक नहीं हैं, लेकिन फ्री की चीजें
किसी पसंद नहीं हैं। अब बात फ्री वाई-फाई का ही क्यों ना हो। वैसे तो रेलवे
स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर फ्री वाई-फाई की सेवा मिल रही है, लेकिन
कई बार हम ऐसी जगहों पर नहीं होते हैं और हमें इंटरनेट की बहुत जरूरत पड़
जाती है। ऐसे में हम आज आपको फ्री वाई-फाई का पता लगाने के 3 तरीके बताते हैं।
WeFi
वेफी एक ऐप है जो आपको आपके आसपास मौजूद फ्री वाई-फाई का पता बताता है।
इसकी सबसे खास बात यह है कि अगर यह ऐप आपके फोन में है तो आपका फोन खुद ही
फ्री वाई-फाई से कनेक्ट हो जाएगा, इसके लिए आपको सर्च करने की जरूरत नहीं
है। इसे आप प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
फेसबुक
आप अपने फेसबुक ऐप से भी फ्री वाई का पता लगा सकते हैं। इसके लिए फेसबुक ऐप
के राइट साइड में दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें। अब नीचे स्क्रॉल करने पर
फाइंड Wi-Fi का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करने पर आपको फ्री वाई-फाई की
पूरी लिस्ट दिख जाएगी।
Instabridge
Instabridge भी एक ऐप है जिसकी मदद से आप पब्लिक वाई-फाई से जुड़ सकते हैं।
इस ऐप की खासियत है कि यह सबसे फास्ट नेटवर्क से कनेक्ट करता है। इसके
अलावा अगर नेटवर्क नहीं मिलता है तो यह ऐप ऑटो मोबाइल नेटवर्क पर आ जाता है
ताकि कनेक्टिविटी बनी रहे।


