-->

FOLLOW ME ON SOCIAL MEDIA

रेलवे स्टेशंस के बाद इस शहर में गूगल जल्द देगा फ्री वाई-फाई, इस कंपनी से की साझेदारी

रेलवे स्टेशंस के बाद इस शहर में गूगल जल्द देगा फ्री वाई-फाई, इस कंपनी से की साझेदारी


free wifi
free wifi
रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई देने के बाद गूगल ने बेंगलुरु में 200 जगहों पर फ्री वाई-फाई देने का एलान किया है। इसके लिए गूगल ने सिस्को (Cisco) के साझेदारी की है। कहा जा रहा है कि अगले दो महीने में गूगल की यह सेवा शुरू हो जाएगी। गूगल ने इसकी जानकारी इंडिया समिट में दी।
गूगल ने अपने एक बयान में कहा कि शहर के उन 200 इलाकों में फ्री वाई-फाई की सेवा मिलेगी, जहां पर सबसे अधिक भीड़ है और लोगों की आवाजाही है। गूगल की यह सेवा बस स्टॉप, अस्पताल और सरकारी दफ्तरों में मिलेगी। वहीं भविष्य में इस सेवा को 500 जगहों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। देश में इन दिनों 1,606 रेलवे स्टेशंस पर फ्री वाई-फाई हॉटस्पॉट की सुविधा मिल रही है, वहीं इस साल मई 2019 तक 2.35 करोड़ लोग इसका फायदा उठा चुके हैं। वहीं इस साल के आखिर तक 4,791 स्टेशंस पर फ्री-फाई की सुविधा मिलने लगेगी।

वहीं, इस साझेदारी पर Cisco ने कहा है कि भारत में फिलहाल 15,000 वाई-फाई हॉटस्पॉट हैं, लेकिन ग्लोबल मार्केट में अपनी पहुंच बनाने के लिए हमें कम-से-कम 60 लाख तक वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाने होंगे।

Iklan Atas Artikel

adz