-->

FOLLOW ME ON SOCIAL MEDIA

इन तीन तरीकों से Free में ले सकते हैं अमेजन प्राइम की मेंबरशिप

इन तीन तरीकों से Free में ले सकते हैं अमेजन प्राइम की मेंबरशिप

टेक डेस्क, अमर उजाला, Updated Mon, 15 Jul 2019 03:26 PM IST
amazon prime membership
1 of 4
 
 
 
अमेजन की प्राइम डे सेल की शुरुआत 15 जुलाई से हो गई है, जो 16 जुलाई तक चलेगी। अमेजन की प्राइम डे सेल का आयोजन दुनियाभर के 18 देशों में हुआ है, हालांकि इस सेल में सिर्फ वही लोग खरीदारी कर सकते हैं, जिनके पास अमेजन की प्राइम मेंबरशिप है। अमेजन प्राइम मेंबरशिप पेड है। ऐसे में यदि आपको एक महीने के लिए प्राइम मेंबरशिप लेनी है, तो आपको 129 रुपये देने होंगे, वहीं 999 रुपये में आप पूरे एक साल के लिए अमेजन प्राइम की मेंबरशिप ले सकते हैं। चलिए आज हम आपको फ्री में अमेजन प्राइम की मेंबरशिप लेने का तरीका बताते हैं...'
टेक डेस्क, अमर उजाला, Updated Mon, 15 Jul 2019 03:26 PM IST
vodafone
2 of 4
 
 
 

Vodafone के लिए

यदि आपके पास वोडाफोन का पोस्टपेड प्लान है, तो आपको फ्री में एक साल के लिए अमेजन प्राइम की मेंबरशिप मिल सकती है। दरअसल वोडाफोन के रेड पोस्टपेड प्लान के साथ अमेजन प्राइम की मेंबरशिप मिलती है। वोडाफोन के रेड पोस्टपेड प्लान की शुरुआती कीमत 399 रुपये है। वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान को लेने के बाद वोडाफोन प्ले एप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करना होगा और फिर अमेजन प्राइम के लिए क्लेम करना होगा।
टेक डेस्क, अमर उजाला, Updated Mon, 15 Jul 2019 03:26 PM IST
Airtel Thanks
3 of 4
 
 
 

Airtel के लिए

वोडाफोन की तरह एयरटेल भी अपने ग्राहकों को अमेजन प्राइम की सर्विस प्री-पेड और पोस्टपेड ग्राहकों को दे रही है। हाल ही में एयरटेल ने एयरटेल थैंक्स प्रोग्राम के तहत 299 रुपये का प्री-पेड प्लान पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ अमेजन प्राइम की मेंबरशिप भी मिल रही है। इस ऑफर को लेने के लिए आपको एयरटेल थैंक्स एप डाउनलोड करना होगा और उसके बाद बैनर पर क्लिक करके ऑफर के लिए क्लेम करना होगा।
टेक डेस्क, अमर उजाला, Updated Mon, 15 Jul 2019 03:26 PM IST
भारतीय संचार निगम लिमिटेड
4 of 4
 
 
 

BSNL के लिए

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी अपने ग्राहकों को अमेजन प्राइम की मेंबरशिप दे रहा है। कंपनी यह ऑफर 399 रुपये और इससे ऊपर के लैंडलाइन पोस्टपेड प्लान के साथ दे रही है। यदि आप बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो आप कंपनी की वेबसाइट www.portal.bsnl.in पर जाकर अमेजन प्राइम के बैनर पर क्लिक करें और इसके बाद आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा, जिसकी मदद से आप अमेजन प्राइम की सर्विस शुरू कर सकते हैं।

Iklan Atas Artikel

adz