-->

FOLLOW ME ON SOCIAL MEDIA

Vodafone ‘हर रिचार्ज पे इनाम’: कैशबैक के साथ मिलेगा एक्स्ट्रा डाटा, ऐसे करें क्लेम

Vodafone ‘हर रिचार्ज पे इनाम’: कैशबैक के साथ मिलेगा एक्स्ट्रा डाटा, ऐसे करें क्लेम


vodafone
vodafone
Vodafone ने अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए रिवॉर्ड प्रोग्राम पेश किया है। इस ऑफर के आने के बाद वोडाफोन के सभी ग्राहकों को प्रत्येक रिचार्ज पर रिवॉर्ड मिल रहा है। इस स्कीम के तहत ही वोडाफोन ने हर रिचार्ज पे इनाम नाम का ऑफर पेश किया है, हालांकि इस ऑफर के साथ एक समस्या यह है कि रिवॉर्ड के लिए आपको 72 घंटे के अंदर दावा करना होगा। आइए वोडाफोन के इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

वोडाफोन हर रिचार्ज पे इनाम ऑफर के फायदे

Har Recharge pe Inaam
Har Recharge pe Inaam - फोटो : Telecom Talk
वोडाफोन हर रिचार्ज पे इनाम ऑफर के फायदे की बात करें तो इसमें आपको रिवॉर्ड के तौर पर अनलिमिटेड कॉलिंग, कैशबैक, अतिरिक्त डाटा, मिस्ड कॉल मैसेज सर्विस और एसएमएस की सुविधा मिल सकती है। ये फायदे ग्राहकों को हर रिचार्ज पर मिलेंगे।

वहीं कुछ रिचार्ज में ग्राहकों को एक से अधिक रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे। रिवॉर्ड के लिए दावा करने के लिए ग्राहकों को 72 घंटे के अंदर *999# डायल करना होगा या फिर माय वोडाफोन एप डाउनलोड करके क्लेम करना होगा। इसके अलावा ग्राहक वोडाफोन की वेबसाइट से भी रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं।

Iklan Atas Artikel

adz