फेसबुक पर करते हैं यह 5 काम तो आज ही बंद कर दें, बंद हो जाएगा अकाउंट
Friday, August 17, 2018
Edit
गलत पासवर्ड
लगातार गलत पासवर्ड डालने से भी आपका अकाउंट ब्लॉक किया जा सकता है। अच्छा होगा कि पासवर्ड याद रखें या फिर अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक जरूर करें ताकि पासवर्ड भूलने पर ओटीपी के जरिए रिसेट किया जा सके।
आपत्तिजनक कंटेंट
कई बार हम फेसबुक पर उल्टे-सीधे पोस्ट पर कमेंट कर देते हैं। कई लोग तो ऐसे पोस्ट को शेयर भी कर देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने पर आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है। आपत्तिजनक कंटेंट शेयर और पोस्ट करने से बचें। गाली-गलौज करने से भी दूर रहें।
पोक करना
आमतौर पर हम दोस्तों को अपनी याद दिलाने के लिए उन्हें पोक कर देते हैं लेकिन ज्यादा लोगों को पोक करने से आपका फेसबुक अकाउंट ब्लॉक भी हो सकता है।
दे दना ग्रुप ज्वाइन करना
फेसुबक पर आपका अकाउंट होगा तो आपने कोई-ना-कोई ग्रुप भी ज्वाइन किया होगा लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि 200 से ज्यादा फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के बाद आपका अकाउंट हमेशा के लिए ब्लॉक या बंद हो सकता है।
अवैध कंटेंट
किसी को अपमानित करने बाले कंटेंट फेसबुक पर पोस्ट ना करें। साथ ही ऐसे कंटेंट के साथ किसी ने आपको टैग किया है तो अपनी टाइमलाइन पर उसे ना आने दें।




