ये 6 संकेत बताते हैं कि आपका फोन और बैंक अकाउंट हो चुका है हैक
Friday, August 17, 2018
Edit
आजकल ऑनलाइन दुनिया में कोई भी खतरे से खाली नहीं है। आए दिन डाटा लीक हो रहा है तो कई बार फोन, कंप्यूटर और लैपटॉप को ही हैकर्स हैक कर ले रहे हैं। अब सवाल यह है कि कैसे पता चलेगा कि आपका स्मार्टफोन या कंप्यूटर हैक हो गया है? चलिए हम आपको इसके 6 संकेत बताते हैं।
शॉपिंग के मैसेज
फोन के हैक होने का सबसे बड़ा संकेत यह है कि आपके पास ट्रांजेक्शन के मैसेज मिलने लगते हैं। कई बार ऐसा होता है कि उन प्रोडक्ट्स के मैसेज आपको मिलने लगते हैं जिन्हें आपने खरीदा ही नहीं है। इसका मतलब है कि आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड का डिटेल किसी के हाथ लग गया है। पेमेंट डिटेल की जानकारी हैकर्स को आपकी शॉपिंग साइट से मिल सकती है या फिर आपके फोन और ईमेल से मिल सकती है।
फोन और कंप्यूटर का अचानक से स्लो हो जाना
अगर आपका स्मार्टफोन या कंप्यूटर हद से ज्यादा स्लो चल रहा है तो सावधान हो जाएं। कई बार हैकर्स आपके सिस्टम का इस्तेमाल बिट्क्वॉइन की माइनिंग के लिए करते हैं। इसके अलावा इंटरनेट स्पीड अच्छी होने के बाद भी फोन पर वीडियो स्लो चल रहा है तो सावधान हो जाने की जरूरत है।
एंटी वायरस का बंद हो जाना
हैकर्स कई बार एंटी वायरस और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर को बंद कर देते हैं। अगर आपको जरा भी संदेह होता है कि आपका एंटी वायरस काम नहीं कर रहा है तो सतर्क हो जाने की दरकार है।
अपने आप क्रोम में एक्सटेंशन और सॉफ्टवेयर का इंस्टॉल हो जाना
अपना ब्राउजर हमेशा चेक करते रहें, क्योंकि ऐसा भी हो सकता है कि आप आपके ब्राउजर में कोई एक्सटेंशन पड़ा हो और वह आपकी जासूसी कर रहा हो। कई बार कुछ एक्सटेंशन या सॉफ्टवेयर किसी वेबसाइट के जरिए सिस्टम में आ जाते हैं और इनके जरिए हैकर्स आप तक पहुंच सकते हैंं।
कंप्यूटर या फोन की सेटिंग्स का चेंज हो जाना
अगर आपको लगता है कि आपके फोन और कंप्यूटर की सेटिंग्स अपने आप बदल गई है तो सावधान हो जाएं। इसका मतलब है कि हैकर्स आपके सिस्टम में पहुंच गए हैं। तुरंत डाउनलोड फाइल चेक करें या फोन को फॉर्मेट करें।
अपने आप सिस्टम का बंद होना और रीस्टार्ट होना
एक संकेत यह भी है कि अगर आपका सिस्टम लगातार अपने-आप बंद हो रहा है या फिर री-स्टार्ट हो रहा है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपका सिस्टम हैैक हो गया है।