गणेश चतुर्थी 2018 : इन 5 एप से डाउनलोड करें व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो, फोटो और आरती
Thursday, September 13, 2018
Edit
गणेश चतुर्थी को लेकर पूरी तैयारियां चल रही है। इस बार गणेश चतुर्थी 13 सितंबर को है और इसे लेकर बाजार में भी काफी रौनक देखने को मिल रही है। यदि आप भी इस गणेश चतुर्थी को खास बनाना चाहते हैं तो आप इन 5 एप को डाउनलोड कर सकते हैं। इन एप पर आपको गणपति बप्पा मोरिया सहित गणेश जी से संबंधित व्हाट्सएप के लिए वीडियो स्टेटस मिलेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।
Ganesha Status Video - Ganesh Chaturthi Video
Ganesha Status Video - Ganesh Chaturthi Video
इस एप को इसी नाम से आप गूगल प्ले-स्टोप पर सर्च कर सकते हैं। इस एप में आपको व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड करने वाले 30 सेकेंड के कई सारे शानदार वीडियो मिलेंगे। बता दें कि व्हाट्सएप स्टेटस पर आप 30 सेकेंड का ही वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
Ganesha video Status - Video Status For Whatsapp
इसके अलावा दूसरा एप में आपको हिंदी में वीडियो स्टेटस मिलेंगे। साथ ही ट्रेंडिग वीडियो भी आपको मिलेंगे। इस एप में आपको भगवान गणेश के अलावा महादेव, सभी भगवान, हनुमान और कृष्णा के भी वीडियो स्टटेस मिलेंगे।
Ganesha Video Status 2018
इस एप में आपको गणेश जी से जुड़े वीडियो के साथ गणेश जी की आरती का भी वीडियो मिलेगा, वह भी 30 सेकेंड का ताकि आप आसानी से व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर सकें। इस एप में आपको गणेश मंत्र भी मिलेंगे।
Ganpati Bappa
आपकी इस गणेश चतुर्थी को यह भी एप भी खास बना सकता है। इसमें आपको वीडियो स्टेटस के अलावा भगवान गणेश की फोटो, जिफ वीडियो, गणेश आरती, गणेश मंत्र और गणेश चालिसा का भी वीडियो मिलेगा जिसे आप व्हाट्सप स्टेटस पर अपलोड कर सकते हैं।
Ganesha Video Status : Lyrical Video songs
इस एप के जरिए आप गणेश जी का वीडियो स्टेटस डाउनलोड कर सकते हैं, शेयर कर सकते हैं, लाइक कर सकते हैं। इस एप के भक्ति वीडियो को आप व्हाट्सएप के अलावा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी शेयर कर सकते हैं।
इस एप के जरिए आप गणेश जी का वीडियो स्टेटस डाउनलोड कर सकते हैं, शेयर कर सकते हैं, लाइक कर सकते हैं। इस एप के भक्ति वीडियो को आप व्हाट्सएप के अलावा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी शेयर कर सकते हैं।




