-->

FOLLOW ME ON SOCIAL MEDIA

जियो फोन में फोटो कैसे एडिट करें, एक-एक स्टेप में समझें

जियो फोन में फोटो कैसे एडिट करें, एक-एक स्टेप में समझें

पिछले कुछ दिनों से गूगल पर एक सवाल खूब सर्च किया जा रहा है और वह सवाल यह है कि जियो फोन में फोटो कैसे एडिट करें और फोटो पर नाम कैसे लिखें। कई लोगों ने यह भी सवाल सर्च किया है कि फोटो के रंगों को जियो फोन में कैसे बदलें और फोटो में फ्रेम कैसे लगाएं। बता दें कि रिलायंस जियो के दावे के मुताबिक भारत में जियो फोन के इस्तेमाल करने वालों की संख्या 25 करोड़ से ज्यादा हो गई तो आइए इसी बात पर जियो फोन में फोटो करने का तरीका जानते हैं।


वैसे अगर आपके पास जियो फोन है जो आपको इसके बारे में पता ही होगा, लेकिन यदि आपको नहीं पता है तो हम आपको जियो फोन में फोटो को एडिट करने, क्रॉप करने और फोटो पर नाम लिखने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका आज बताएंगे। सबसे पहले अपने जियो फोन की गैलरी में जाएं।


इसके बाद जिस फोटो को एडिट करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें। ऑप्शन बटन पर क्लिक करें। आपको सबसे ऊपर डिलीट, उसके बाद एडिट का विकल्प मिलेगा। इसके बाद आप एडिटिंग मोड में पहुंच जाएंगे। यहां आपको 5 विकल्प जूम, रोटेट, क्रॉप, ऑटो मिलेंगे। 


यहां से आप फोटो को अपने हिसाब से एडिट कर सकेंगे। ऑटो मोड में आपकी फोटो का कलर अपने-आप सेट हो जाएगा। ऐसे में आपको फोटो की ब्राइटनेस आदि को बढ़ाने की जरूरत नहीं है। अगली स्लाइड में जानें ऑनलाइन फोटो एडिट करने का तरीका।


अगर आप शानदार बैकग्राउंड के साथ फोटो को एडिट करना चाहते हैं तो आप गूगल में जाकर photofunia.com टाइप करें या फिर बोलकर फोटो फनिया खोलें। इसके बाद इस वेबसाइट पर फोटो अपलोड करके आप फोटो को आसानी से बैकग्राउंड के साथ मनमुताबिक एडिट कर सकेंगे। इसके अलावा अगर आप फोटो से वीडियो या जिफ फाइल बनाना चाहते हैं तो e2gif.com पर जाना होगा।

Iklan Atas Artikel

adz