-->

FOLLOW ME ON SOCIAL MEDIA

Realme 3 Pro भारत में 22 अप्रैल को होगा लॉन्च, रेडमी नोट 7 प्रो से होगा मुकाबला

Realme 3 Pro भारत में 22 अप्रैल को होगा लॉन्च, रेडमी नोट 7 प्रो से होगा मुकाबला

ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन रियलमी 3 प्रो की लॉन्चिंग की पूरी तैयार कर ली है। कंपनी ने कहा है कि रियलमी 3 प्रो को भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। फोन की लॉन्चिंग दिल्ली यूनिवर्सिटी में दोपहर 12 बजे होगी। फोन की लॉन्चिंग की जानकारी रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने एक ट्वीट के जरिए दी है।

रियलमी 3 प्रो फोर्टनाइट गेम भी सपोर्ट करेगा, ऐसे में साफ है कि इस फोन को गेमिंग के शौकीनों के लिए लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने रियलमी 3 प्रो के प्रोसेसर या फिर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन पिछले महीने रियलमी 3 की लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने कहा था कि उनका अगला फोन 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च होगा। रियलमी के इस फोन का सीधा मुकाबला रेडमी नोट 7 प्रो से होगा।
इससे पहले माधव सेठ ने रियलमी 3 प्रो से क्लिक की गईं फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। फोटो को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि रियलमी 3 प्रो में HDR का खास सपोर्ट होगा, वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल से अधिक का होगा। रियलमी 3 प्रो की कीमत के बारे में तो अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन मुकाबला रेडमी नोट 7 प्रो से है तो कीमत भी 15,000 रुपये के करीब ही होगी।

Iklan Atas Artikel

adz