-->

FOLLOW ME ON SOCIAL MEDIA

Xiaomi Redmi Y3 भारत में 24 अप्रैल को होगा लांच, सेल्फी यूजर्स को लुभाएगा

Xiaomi Redmi Y3 भारत में 24 अप्रैल को होगा लांच, सेल्फी यूजर्स को लुभाएगा

चीन की स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने कन्फर्म कर दिया है कि उसका नया Redmi Y3 स्मार्टफोन भारत में 24 अप्रैल को लॉन्च किया जायेगा। Redmi Y3 के फ्रंट पैनल पर 32MP का कैमरा दिया जाएगा जोकि इसकी एक बड़ी खूबी माना जा रहा है।

स्पेसिफिकेशन्स

परफॉरमेंस के लिए Redmi Y3 में स्नैपड्रैगन 7-सीरीज चिपसेट मिल सकती है। आपको बता दें कि Redmi Y3 की वेबसाइट लिस्टिंग में यह सामने आया कि इसमें MIUI 10 Android 9.0 Pie मिलेगा। यह भी माना जा रहा है कि Redmi Y3 भारत में मौजूदा कंपनी के Redmi Y2 से आगे निकलेगा का।

Redmi Y2 के फीचर्स पर एक नजर

इस समय Redmi Y2 दो वैरिएंट- 3GB/32GB और 4GB/64GB स्टोरेज में उपलब्ध है। Redmi Y2 के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ 3080mAh की बैटरी दी गई है।

Mi MIX 4 की तैयारी

जानकरी मिली है कि Xiaomi Mi MIX 4 पर काम कर रही है। Mi MIX सीरीज के आने वाले फोन की लीक डिटेल्स भी आई हैं। सोर्स के मुताबिक नया Mi MIX 4 फोल्डेबल बॉडी के साथ 60MP के रियर कैमरा से लैस हो सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 855, 5G सपोर्ट समेत कई नये फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। 

Iklan Atas Artikel

adz